खरड़ मंडी में धान खरीद की तैयारियों का जायजा, मंत्री ने दिए तेजी के निर्देश
पंजाब में धान खरीद का सीजन चल रहा है और राज्य सरकार ने मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं मजबूत करने का दावा किया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने खारड़ मंडी का दौरा कर खरीद, उठान और बारदाने की स्थिति की जानकारी ली।


