दिल्ली जाने से पहले जान लें नियम: BS-4 वाहनों पर सख्ती
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए वाहनों की जांच तेज कर दी गई है। दिवाली से पहले शुरू किए गए अभियान के तहत पहले दिन करीब 15 हजार वाहनों की जांच की गई, जबकि 1,549 वाहनों को दिल्ली की सीमा से वापस लौटा दिया गया।


