Mohali District Hospital का सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने किया निरीक्षण
मोहाली के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने सोमवार को विभिन्न विभागों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई और चिकित्सा उपकरणों की स्थिति की समीक्षा की।


