शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया आज 3 फरवरी को सुबह करीब 10:30 बजे नाभा जेल से रिहा होंगे।
मजीठिया की रिहाई थोड़ी ही देर में पटियाला के नाभा जेल से होगी
सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई को लेकर अकाली समर्थकों में खासा जोश देखने को मिल रहा है।
मजीठिया की रिहाई को लेकर उनके समर्थक काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे
मजीठिया की पत्नी गनीव कौर मजीठिया ने सोमवार शाम सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी साझा की।
उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि गुरु साहिब की असीम कृपा और न्याय व्यवस्था पर विश्वास के कारण आज सच की जीत हुई है।
उन्होंने पार्टी नेतृत्व, शुभचिंतकों और समर्थकों का आभार भी जताया।
मजीठिया की रिहाई को लेकर नाभा जेल के बाहर समर्थकों के एकत्र होने की संभावना है।
इसी को देखते हुए प्रशासन ने जेल परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।


