अमेरिका की नाकेबंदी और ईरान के होर्मुज को बंद रखने की वजह से ईरान से कई टैंकर नही निकल पा रहें है। बतादें अमेरिका ने 13 अप्रैल से ही ईरान में नाकेबंदी जारी रखी है और ईरान ने भी अपनी कमर कस ली है कि जब तक अमेरिका ईरान के प्रस्तावों को नही मान लेता है तब तक वो भी होर्मुज के रास्ते को बंद रखेगा। इसका साफ असर देश में LPG गैस की कीमतों पर साफ दिखने लगा है, लगातार LPG गैस की कीमते बढ़ती जा रही है। 5 किलों के छोटे गैस सिलेंडर की कीमत पर 261 रु. की बढ़ोतरी कि गई है इसके साथ कमर्शियल की कीमत में भी 1 हजार रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है।
इसके साथ ही ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबित, भारत का एक सुपरटैंकर 45000टन एलपीजी गैस लेकर होर्मुज को पार कर भारत के लिए निकल चुका है हालांकि कि अभी यह कहा नही जा सकता है कि वो भारत पहुंच चुका है या नही।
उधर ट्रम्प ने फ्लोरिडा में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में ईरान को पागल कहा है, उन्होने कहा कि वे ईरान को किसी भी हालत में परमाणु हथियार हासिल नही करने देंगे, क्योंकि यह पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए एक बड़ा ख/त/रा है, इसी वजह से अमेरिका को ईरान के खिलाफ जं/ग में उतरना पड़ेगा। इसके साथ ही अमेरिका राष्ट्रपति ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें ईरान के खिलाफ जं/ग जारी रखने के लिए संसद की मंजूरी की जरुरत नहीं है। उन्होने कहा कि उनके राष्ट्रपतियों को भी इजाजत लेने की जरुरत नही पड़ी थी
1973 के वॉर पावर्स कानून के मुताबिक, किसी भी राष्ट्रपति को युद्ध शुरू करने के बाद 60 दिनों के भीतर संसद से मंजूरी लेनी होती है, नहीं तो सैन्य कार्रवाई रोकनी पड़ती है।


