हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित है. जैसा कि सभी दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित रहता है उसी तरह रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। मान्यता है कि रविवार का व्रत रखकर सूर्यदेव की पूजा करने से जीवन की सभी तरह की परेशानियां समाप्त हो जाती हैं. सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना गया है और उनकी कृपा से जीवन में सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है. सूर्य देव की कृपा प्राप्त करने के लिए हर दिन सुबह स्नान के बाद उन्हें अर्घ्य देना चाहिए।
सूर्यदेव की पूजा की विधि
सूर्य देव की पूजा के लिए सूर्योदय से पहले स्नान करें और उगते हुए सूर्य का दर्शन करते हुए उन्हें जल अर्पित करें. तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल रोली, लाल फूल डालकर जल अर्पित करें और ॐ घृणि सूर्याय नम: ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें. जल चढ़ाते समय लोटे से गिरती जल की धारा को देखें और इसके बाद हाथ जोड़कर सूर्य देव को प्रणाम करें इसके बाद सूर्य देव की आरती उतारें। अब हाथ जोड़कर भगवान भास्कर से अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।
भगवान आदित्य को जीवन, सेहत और शक्ति के देवता के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा सूर्य देव की उपासना करने से निसंतान दंपतियों को स्वस्थ संतान की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में सूर्य देव को नियमित रूप से जल चढ़ाया जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन से सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं और निरंतर वह सफलता की ऊंचाईयों तक पहुंचता है।
इसके साथ ही यह उपाय भी आप कर सकते है रविवार को काले कुत्ते, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाना डालें। इस उपाय से हर बाधा दूर होगी।
रविवार को पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाएं। इससे धन, वैभव और यश में वृद्धि होती है।
Top Tags