पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) से एक दर्दनाक खबर है
यूनिवर्सिटी के हॉस्टल नंबर-6 में तीसरी मंजिल से गिरने के कारण बीए का छात्र नसीब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद उसे इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
नसीब के दोनो पैरों में फैक्चर आ गया है।छात्र नसीब सिंह फिरोजपुर का रहने वाला है।
साथ में पढ़ने वाले छात्रों ने बताया कि खाना खाने के बाद उसे अचानक चक्कर आया
और उसका संतुलन बिगड़ गया जिससे वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने हॉस्टल में लगें कैमरों को खंगाल रही है जिससे मामले की गहराई तक पहुचं सकें ।
वही पीयू प्रशासन भी सतर्क हो गया है और कर्मचारियों को आदेश दिए है कि सभी फ्लोर को चेक करें कि बिल्डिंग में कोई दिक्कत तो नही है।


