पंचकूला, 19 जून : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  सतपाल शर्मा ने बताया कि जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होने बताया कि ईआरओ, सभी एईआरओ, बीएलओ, सुपरवाईजर्स एसआईआर का कार्य युद्वस्तर पर कर रहे है। सभी की मेहनत व लग्न के चलते पंचकूला अन्य जिलों से अव्वल स्तर पर है।

इस अवसर पर ईआरओ व एसडीएम कालका संयम गर्ग, नगराधीश व उप जिला निर्वाचन अधिकारी जागृति भी उपस्थित थी।

उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 15 जून से मतदाता गणना प्रपत्र घर घर बांटने का कार्य जिले में तेजी से चल रहा है। उन्होने बताया कि जिले में 4 लाख 29 हजार 185 कुल मतदाता है। 2 लाख 65 हजार 195 मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटने का कार्य किया जा चुका है। मतदाता गणना प्रपत्र बाटनें के कार्य में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 230 बीएलओ, 27 सुपरवाईजर्स, कालका विधानसभा क्षेत्र में 225 बीएलओ, 27 लगे सुपरवाईजर्स गणना प्रपत्र बांटने के कार्य को तेजी से कर रहे है।

उन्होने सभी राजनीतिक पार्टियों से अनुरोध किया कि जिन राजनीतिक पार्टियों ने अपने बीएलए-2 नियुक्त नही किए हैं वे सभी पार्टिया बीएलए-2 की नियुक्ति जल्द से जल्द करे ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जल्द से जल्द पूरा हो सके। उन्होने बताया कि एसआईआर का मुख्य उदेश्य शुद्व मतदाता सूची तैयार करना है।

 

Related Posts