पंजाब और चंडीगढ़ में कड़ाके की सर्दी का प्रकोप लगातार जारी है। सवेरे के समय घने कोहरे ने आम जन जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है वही   मौसम विभाग ने शीतलहर और धुंध को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ठंड के चलते अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इनमें लुधियाना में दो लोगों और गुरदासपुर में एक महीने के मासूम बच्चे की जान चली गई।

बढ़ती ठंड और खराब मौसम को देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी हैं।  शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार ठंड और कोहरे का असर बढ़ रहा है। बच्चों और स्कूल स्टाफ की सेहत व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अब रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

गुरदासपुर में कल ठंड की वजह से एक महीने की मासूम की मौत हो गई परिवार वालो ने बताया कमरे में रुम हीटर भी चल रहा था लेकिन सोने के कुछ देर बाद ही बच्चे की मौत हो गई डॉक्टर ने बताया ठंड की वजह से हुआ है।

सबसे कम न्यूनतम तापमान बठिंडा में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में कोल्ड-डे की स्थिति बनी रही, जबकि पटियाला, बठिंडा और हलवारा में  विजिबिलिटी बेहद कम रही।

Related Posts