मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम, काउंटर-इंसर्जेंसी फोर्स डेल्टा ने बसंतगढ़ क्षेत्र में खुफिया सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया ,यह ऑपरेशन उधमपुर में दिसंबर 15 के बाद दूसरा बड़ा एनकाउंटर है,
जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा बलों ने उधमपुर जिले में जै/श-ए-मो/हम्मद के 2 आतंकियों को सेना ने ढेर कर दिया है, उधमपुर जिले के वन क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो से तीन संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों एक प्राकृतिक गुफा के अंदर छिपे थे । सुरक्षा बलों के साथ संपर्क होने पर करीब एक घंटे तक भीषण मुठभेड़ चली, जिसमें भारी गोलीबारी और विस्फोट हुए. जिसमें एक आतं/कवा/दी को गोली लगी और अपने साथी के साथ वह फिर गुफा में चला गया.
शाम करीब 7:30 बजे आ/तंक/वादियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की, जिस पर फिर गोलीबारी और विस्फोट हुए । रात भर कोई गोलीबारी नहीं हुई, लेकिन बुधवार को ड्रोन से निगरानी में गुफा से फायरिंग दिखी. अंत में गुफा के एंट्री पॉइंट को विस्फोट से उड़ा दिया गया, जिसमें आ/तंकी छिपे हुए थे जिसके बाद दोनों पाकिस्तानी मूल के जैश आतंक/वादी मा/रे गए.
गृह मंत्री अमित शाह का 5 फरवरी को दौरा
गृह मंत्री अमित शाह 5 फरवरी से जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे, जहां वे बॉर्डर का दौरा कर सुरक्षा समीक्षा बैठक लेंगे. वही जम्मू क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में आतं/कवा/दियों की मौजूदगी चिंता का विषय बनी हुई है. इसके साथ ही कठुआ, राजौरी, पूंछ, डोडा और किश्तवाड़ के जंगलों में छिपे आतंकवादियों को ट्रैक करने के लिए सुरक्षा बलों ने सर्दियों में अभियान तेज कर दिया है क्योंकि कब वो अपना आतंक दिखा दे, इसलिए उनको ठिकाने पर लाने की कोशिश जाबांज सुरक्षा बल कर रहे है।


