UP से बड़ी खबर .. भीषण ठंड और घने कोहरे का प्रकोप पूरे उत्तर भारत पर पड़ रहा है।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर बढ़ती चली जा रही है।
बढ़ती ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को बड़े निर्देश जारी किए हैं।
सीएम योगी के आदेश के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को आगामी 5 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है।
वही CSE,CBSE, UP इत्यादि बोर्ड के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद करने के निर्देश दिए,उन्होनेअधिकारीयों को सभी जनपदों में कंबल और
अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा इसके साथ ही सभी रैन बसेरों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी निर्देश दिए।
उन्होने सभी अधिकारीयों को शीत लहर को लेकर क्षेत्र में भ्रमण शील रहने के आदेश दिए।


