सेल्सफोर्स ने भारत की कंपनी जो आयुर्वेद और प्राकृतिक स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में काम करती “जीना सीखो लाइफकेयर” के साथ रणनीतिक सहभागिता किया
बतादें इस आपसी सहभागिता का उद्देश्य कंपनी के डिजिटल परिवर्तन में तेजी लाने के साथ मरीजों के देखभाल को बेहतर बनाने का उदेश्य है
यह सहभागिता ऑपरेशंस को बेहतर करने, मरीजों से अधिक जुड़ाव और ड़िजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से संपूर्ण हेल्थकेयर तक आसान उपलब्धता के प्रसार के लिए सेल्सफोर्स के एआई-ऑपरेटड सॉल्यूशंस का फायदा उठायेगी, वहीं जीना सीखो लाइफकेयर के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य़ मनीष ने बताया कि जीना सीखों में हमारा मिशन सभी तरह की गंभीर बिमारियों का इलाज करना और आयुर्वेद और आधुनिक स्वास्थ सेवा के बीच की खाई को खत्म करना है,उन्होंने बताया सेल्सफोर्स के साथ हाथ मिलाकर हमने एक डिजिटल इंफ्रास्ट्रचर बनाया है जो न केवल रोगी के अनुभव को बेहतर बनाता है बल्कि पूरे भारत के आयुर्वेदिक हेल्थकेयर के विस्तार के हमारे व्यापक दृष्टिकोण का भी समर्थन करता है,बतादें जीना सीखो प्रकृति और आयुर्वेद की उपचार शक्ति के प्रति विश्व को जागरुक करने का आंदोलन है इसका मुख्य उदेश्य डेकेयर सुविधाओं को आगे बढाने के साथ ट्रीटमेंटयोजनाओं को ज्यादा से ज्यादा एडवांस बनाना है,
इसके साथ ही सेल्सफोर्स के रीजनल वाइस प्रेसिडेंट अक्षय मूर्ति ने बताया, हमें जीना सीखो के साथ हाथ मिलाकर खुशी हो रही हैं हम साथ में टेक्नोलॉजी आयुर्वेद की पहुंच को आगे बढ़ा सकते है इसके साथ ही हेल्थ के लिए एक नया और बेहतरीन उदाहरण तैयार कर सकते है रिपोर्ट न्यूज पीडिया24