नएवर्ष को लेकर रेलवे की तरफ से नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन 27 दिसंबर से 1 जनवरी तक चलाने का निर्णय लिया गया है। बतादें नए साल के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तरी रेलवे के जम्मू मंडल ने नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच विशेष आरक्षित ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पांच-पांच ट्रिप चलाई जाएगी। जम्मू डिवीजन ने जानकारी देते हुए बताया नए वर्ष में यात्रीयों की संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
ट्रेन नंबर 04081 नई दिल्ली से कटरा तक
विशेष ट्रेन नंबर 04081 नई दिल्ली से कटरा के लिए 27 से 31 दिसंबर 2025 तक चलेगी। यह ट्रेन रात 11:45 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे कटरा पहुंचेगी। रास्ते में यह पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और उद्हमपुर में रुकेगी।
यह सेवा 27 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक चलेगी, ताकि यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक सफर मिल सके।
इसके साथ ही श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से 28 दिसंबर को रात 9.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
Top Tags