श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक नई सुविधा शुरू की गई है। अब श्रद्धालु भवन पर हवन करवाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बुकिंग कर सकते हैं। श्राइन बोर्ड का मकसद है भक्तों को आसान, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवा प्रदान करना है। इसके लिए चार स्लॉट निर्धारित किए गए हैं।
हवन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन सुविधा उपलब्ध
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए हवन सुविधा को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध कराया है। देश-दुनिया के भक्त अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट बुक कर सकेंगे और पावन भवन में हवन करवा पाएंगे।
श्रद्धालुओं के लिए शुल्क
श्राइन बोर्ड ने हवन के लिए शुल्क का विवरण भी निर्धारित किया है।
एक व्यक्ति के लिए यह शुल्क 3,100 रुपये,
दो सदस्यों के लिए 5,100 रुपये
और पांच सदस्यों के लिए 11,000 रुपये रखा गया है।
विशेष दिन और समय की जानकारी
श्राइन बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि मंगलवार और शुक्रवार को केवल सुबह 9 से 10 बजे तक ही हवन कराया जाएगा। इन दिनों बड़ी मात्रा में भीड़ रहती है इसिलिए समय सीमित रखा गया है, ताकि व्यवस्था सुचारू रहे
श्राइन बोर्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स
ऑनस्पॉट ऑफलाइन बुकिंग के लिए – दुर्गा भवन रिसेप्शन पर संपर्क करें।
इसके साथ ही श्राइन बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स Instagram, Facebook और Twitter/X पर @OfficialSMVDSB के माध्यम से भी समय-समय पर जानकारी अपडेट करने की बात कही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी नई सुविधा की जानकारी समय पर मिल सके।
सोशल मीडिया हैंडल्स
- @OfficialSMVDSB (Instagram)
- @OfficialSMVDSB (Facebook)
- @Official.SMVDSB (Twitter/X)


