मुंबई, 31 अक्टूबर 2025: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) और गूगल ने गुरुवार को एक बड़ी रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। जिसके तहत दोनों कंपनियाँ मिलकर भारत में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को तेज़ी से बढ़ाएँगी।
इस साझेदारी की सबसे बड़ी खासियत है, जियो यूजर्स को 18 महीनों के लिए Google AI Pro प्लान का मुफ़्त एक्सेस।
इस ऑफर की कीमत करीब ₹35,100 प्रति यूज़र है। यूज़र्स को Google Gemini 2.5 Pro, लेटेस्ट Nano Banana और Veo 3.1 मॉडल के साथ शानदार इमेज
और वीडियो बनाने की एक्सपेंडिड लिमिट मिलेगी। पढ़ाई और रिसर्च के लिए Notebook LM का बढ़ा हुआ एक्सेस, 2 TB क्लाउड स्टोरेज जैसी प्रीमियम सेवाएँ भी ऑफर में शामिल हैं।
शुरुआत में इस सुविधा को18 से 25 वर्ष के जियो यूज़र्स के लिए खोला जाएगा, बाद में सभी जियो यूजर्स को इसका एक्सेस मिलेगा।
Top Tags