भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री और लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर फतेहाबाद में भव्य ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।
इस दौड़ में 15 हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर एकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इसके बाद उन्होंने प्रतिभागियों पर पुष्पवर्षा की, जो करीब आधा घंटा तक लगातार जारी रही।
उत्साह से सराबोर माहौल में मुख्यमंत्री ने स्वयं भी रन फॉर यूनिटी में भाग लिया और दौड़ते हुए एम.एम. कॉलेज तक पहुंचे।
यह दौर महज एक शारीरिक गतिविधि नही बल्कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिय एक सामूहिक संकल्प था ।
बतादें मुख्यमंत्री सैनी ने पंचायत भवन से दौड़ को हरी झंड़ी दिखाई और युवाओँ के साथ लगभग 1.5 किलोमीटर की दूरी तय की ।
इस अवसर पर अपने संबोधन में सीएम सैनी ने सरदार पटेल को नमन करते हुए कहा कि
उनके अथक प्रयासों से ही आज भारत एकजुट है। उन्होंने कहा, “सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की रियासतों को जोड़कर अखंड भारत की नींव रखी
इसलिए उन्हें लौहपुरुष कहा जाता है।” इस आयोजन ने स्पष्ट कर दिया कि सरदार पटेल का एक भारत का सपना आज भी हर नागरिक के दिल में धड़कता है।


