चुनाव आयोग ने 10 राज्यों में खाली हो रही 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की है। मतदान 16 मार्च 2026 है और मतगणना मतदान के दिन ही होगी। बता दें कि महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की खाली हो रही राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। 37 सीटें जो खाली हो रही है उनमें से 12 एनडीएके पास है और विपक्ष के पास 25 सीटें है।

वही राज्यसभा चुनाव का नोटिफिकेशन 26 फरवरी 2026 को जारी होगा। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 है। 6 मार्च को नामांकनों की जांच होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026 है। वोटिंग 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे शुरू होगी। चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 20 मार्च 2026 है

 

Related Posts