लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्टी के स्थानीय सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में एक क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

इसको लेकर कांग्रेस ने X पर पोस्ट में कहा ” नेता विपक्ष राहुल गांधी ने युवा खेल अकादमी द्वारा राजीव गांधी स्टेडियम, रायबरेली में आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

इस दौरान राहुल गांधी ने क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों और उनके खिलाड़ियों से भी मुलाक़ात की।” इस लीग में नेपाल के भी दो खिलाड़ी खेल रहे हैं। इस प्रतियोगिता में 10 टीम भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता रायबरेली में आईटीआई परिसर में स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में हो रही है।

सोमवार को  राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। लोकसभा में विपक्ष के नेता सोमवार को  लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

 

Related Posts