NEET पेपर लीक केस में अभी तक 9 गिरफ्ता/री हो चुकी थी आज इस मामले की 10 गिरफ्ता/री भी महाराष्ट्र से हुई। CBI ने बड़ी कार्यवाई करते हुए महाराष्ट्र के कोचिंग डायरेक्टर को भी आज गिर/फ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि रघुनाथ के मोबाइल से NEET UG का लीक पेपर बरामद हुआ है। रघुनाथ ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर 23 अप्रैल को ही पेपर और आंसर की हासिल की और कई लोगों को दी थी।
मोटेगांवकर का लातूर समेत 7 जिलों में रेणूकाई केमिस्ट्री क्लासेस नाम का कोचिंग सेंटर है आशंका होने पर सीबीआई ने कोचिंग सेटर के मेन ऑफिस पर छा/पा और कई डॉक्यूमेंट और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी ज/ब्त किया । सीबीआई ने जानकारी देते हुए बताया कि सेंटर पर ही कई छात्रों को लीक पेपर के सवाल उपलब्ध करवाएं गए थे कई डॉक्टरों ने लीक पेपर को खरीदा भी था। पेपर लीक मामले में पकड़े गए आरो/पियों में 6 महाराष्ट्र के निकले है।
केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 4 अधिकारियों की नियुक्ति की।
राहुल गांधी ने X पोस्ट पर लिखा
वही राहुल गांधी के बयान NEET पेपर लीक को लेकर आते रहे है कल रविवार को राहुल गांधी ने X पोस्ट में लिखा .. ‘”NEET 2024 का पेपर लीक हुआ था, परीक्षा रद्द नहीं हुई। मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया। CBI ने जांच बैठाई। एक कमेटी बनी। NEET 2026 का पेपर लीक हुआ। परीक्षा रद्द हुई। मंत्री ने फिर इस्तीफा नहीं दिया। CBI फिर जांच कर रही है। एक और कमेटी बनेगी। मोदी जी, देश आपसे कुछ सवाल पूछ रहा है- जवाब दो, बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? बार-बार इस परीक्षा पे चर्चा पर आप चुप क्यों हैं? बार-बार फेल हो रहे शिक्षा मंत्री (धर्मेंद्र प्रधान) को आप बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं?”


