लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में मोदी सरकार और देश के प्रमुख उद्दोयपति अडानी अंबानी पर तीखा हमला बोला है। उन्होने देश की वर्तमान आर्थिक नीतियों पर गहरी चिंता जताते हुए जनता को आगाह किया है कि आने वाले दिनों में देश पर बड़ा आर्थिक संक/ट आने वाला है। उन्होने दु/ख जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने जो आर्थिक ढांचे बदला है, उससे तूफान आने वाला है। यूपी की जनता को शॉक लगेगा। आर्थिक शॉक आ रहा है।

राहुल ने कहा, नरेंद्र मोदी कहते है कि सोना मत खरीदो, इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदो, विदेश मत जाओ। इतना कहने के बाद नरेंद्र मोदी विदेश चले जाते हैं। दु/ख की बात है कि अब जबरदस्त आर्थिक तूफान आने वाला है, जिसको कोई रोक नहीं सकता। ऐसा आर्थिक तूफान आने वाला है, जो आपने हमने कभी जिंदगी में नहीं देखा होगा।

Related Posts