पंजाब में 16 फरवरी से बारिश की संभावना बन रही है पहाड़ो से बर्फीली हवाएं आ रही थी जो तापमान को बढ़ने नही दे रही थी
अब इस समय एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ो पर बना हुआ है
इसके प्रभाव से प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेंत्र पाकिस्तान और उससे सटे राजस्थान के उपर बना हुआ है
और अब यह पंजाब के तरफ बढ़ रहा है। दक्षिण पूर्वी हवाएं पंजाब हरियाणा दिल्ली औऱ राजस्थान के कुछ इलाकों में चलना शुरु हो गई है।
15 फरवरी तक मौसम ड्राई बना रहेगा, 16 फरवरी से मौसम बदलने की संभावना बन रही है।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बारिश के साथ साथ बिजली भी चमकेगी।


