नये साल में पंजाब सरकार ने बुर्जुगों के लिए बड़ी राहत की खबर  दी है।

अब पंजाब सरकार बुर्जुगों के स्वास्थ, सुविधाओं पर पूरा ध्यान देने के लिए उनके लिए कई काम करेगी ।

बतादें कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने प्रेस कॉन्फ्रेस मे बताया  कि 16 जनवरी से पूरे पंजाब में बुजुर्गों के लिए  सेहत की जांच के लिए कैंप लगेंगे।

कैंप में  बुजुर्गों के लिए ऐनक, हेयरिंग एड वॉकिंग स्टिक समेंत सारी चीजो को मुहैया करवायेगी,

इसके साथ ही ओल्ड ऐज होम में अब डे केयर सुविधा की व्यवस्था भी कि जाएगी।

लाइब्रेरी से लेकर अन्य सारी सुविधा ओल्ड ऐज होम में मिलेगी

अब वे बच्चे जो अपने घर के बुजुर्गों को ओल्ड ऐज होम में रखना चाहते है वो दिन में भी भेंज पाएगे।

कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने बताया कि सारी योजनाएं तैयार कर ली गई है।

मोहाली में 16 जनवरी से सेहत कैंप की शुरुआत होगी

कैंपो में बुजुर्गों के ऑपरेशन भी करवाए जाएगे.

इस  दौरान प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में उनके इलाज होगे।

Related Posts