UPSC ने पंजाब सरकार से राज्य में स्थायी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) की नियुक्ति के लिए योग्य अधिकारियों का पैनल मांग लिया है।

अभी पंजाब में गौरव यादव कार्य़कारी DGP का पद संभाल रहें है।

पंजाब गृह विभाग ने DGP ऑफिस से योग्य अफसरों के नाम मांग लिए है।

सुप्रिम कोर्ट के 5 फरवरीके आदेश का हवाला देते हुए 18 फऱवरी को एक लेटर भेजा गया था।

कयास लगाए जा रहे है अगले साल 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस को परमानेंट DGP मिल जाएगा।

कुछ दिनों पहले सुप्रिम कोर्ट ने कार्यकारी DGP की प्रथा को लेकर चिंता जताई थी जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने UPSC से अफसरों के नाम मांगे।इसमें केंद्रिय गृह मंत्रालयों के अधिकारी शामिल होगें। जिसमें पंजाब सरकार भी शामिल होगी। जिसके बाद 3 नाम भेजे जाएगे फिर सरकार को किसी एक नाम को चुन कर परमानेंट DGP लगाना होगा। करीब 20 दिन पहले सुप्रिम कोर्ट ने राज्य सरकारों पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा था राज्य सरकार UPSC को डीजीपी चयन के लिए नाम नही भेजती है और कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त कर देती है।

Related Posts