11-12 जुलाई को पंजाब के सभी पोलिंग बूथों पर लगेगा SIR स्पेशल कैंप
पंजाब में (SIR)-2026 के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने का काम जारी है। इस अभियान को आसान बनाने के लिए 11 जुलाई (शनिवार) और 12 जुलाई (रविवार) को राज्य के सभी पोलिंग बूथों पर सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशेष कैंप लगाए जाएंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) अनिंदिता मित्रा ने कहा कि जिन मतदाताओं ने अभी तक अपना एन्यूमरेशन फॉर्म नहीं भरा है, वे अपने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से संपर्क करें या इन दो दिनों में अपने नजदीकी पोलिंग बूथ पर जाकर फॉर्म भरकर जमा करें।
उन्होंने कहा कि सभी पात्र मतदाताओं का नाम 3 अगस्त को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में शामिल हो, इसके लिए लोगों की भागीदारी बहुत जरूरी है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष कैंप के दौरान सभी पोलिंग बूथों पर BLO मौजूद रहेंगे, जो मतदाताओं को फॉर्म भरने और जमा करने में पूरी सहायता देंगे।


