गुरुवार सुबह चंडीगढ़ के पंजाब सिविल सचिवालय को ब/म से उड़ाने की ध/मकी मिली जिसके बाद हड़कंप मच गया। बतादें यह ध/मकी ई-मेल के जरिए भेजी गई थी।
सूचना मिलते ही पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ते की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं।
एतिहात के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने सचिवालय परिसर को सील कर खाली करा दिया
और अंदर मौजूद कर्मचारियों के साथ अन्य लोगों को बाहर निकाल लिया गया।
फिलहाल पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
सचिवालय के हर कमरे हर ब्लॉक औऱ पार्किंग एरिया की जांच की गई जिससे कुछ सुराग का पता चल सकें।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा के सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।
पुलिस के अनुसार ईमेल को खालिस्तान नेशनल आर्मी की ओर से भेजा गया है औऱ इसमें CM मान को धमकाया गया है।
फिलहाल पुलिस ने पूरी मुस्तैदी के साथ जांच शुरु कर दी है।


