पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘गैंग/स्त्रां ते वार’ अभियान के 186वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैं/गस्टरों के सहयोगियों और उनसे जुड़े चिन्हित ठिकानों पर 583 छापेमारी की। इस विशेष अभियान के दौरान 353 लोगों को गि/रफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार, पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने 20 जनवरी 2026 को इस अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत सभी जिला पुलिस इकाइयों और एंटी गैं/ग/स्टर टास्क फोर्स (AGTF) के समन्वय से राज्यभर में लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
186वें दिन की प्रमुख उपलब्धियां
- राज्यभर में 583 स्थानों पर छापेमारी की गई।
- 353 लोगों को गि/र/फ्तार किया गया।
- गि/र/फ्तार आरोपियों के पास से 3 हथियार बरामद किए गए।
- अभियान शुरू होने से अब तक कुल 52,895 गि/र/फ्तारियां हो चुकी हैं।
- 244 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती (Preventive) कार्रवाई की गई।
- 13 घोषित अपराधियों (Proclaimed Offenders) को भी गिरफ्तार किया गया।
गुप्त सूचना देने के लिए हेल्पलाइन
पंजाब पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वांछित अपराधियों, गैंगस्टरों या किसी भी आपराधिक गतिविधि से जुड़ी जानकारी एंटी गैं/ग/स्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर पूरी तरह गोपनीय तरीके से साझा कर सकते हैं।
‘यु/द्ध न/शों विरुद्ध’ अभियान भी जारी
गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान के साथ-साथ पंजाब पुलिस का ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान भी लगातार जारी है। इस अभियान के 511वें दिन पुलिस ने 68 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से पुलिस ने बरामद किया:
- 481 ग्राम हे/रो/इन
- 40 किलोग्राम पो/स्त भू/सी
- 567 न/शी/ली गोलियां
- ₹1,040 ड्र/ग मनी
इस अभियान के तहत अब तक 74,485 न/शा त//स्क/रों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
न/शा मुक्ति की दिशा में भी प्रयास
पंजाब पुलिस ने न/शा मुक्ति अभियान के तहत 11 लोगों को न/शा छोड़ने और पुनर्वास (De-addiction & Rehabilitation) उपचार के लिए प्रेरित किया, ताकि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।


