पंजाब के लाखों सरकारी कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी खुश खबरी मिली है। अब सरकारी कर्मचारियों को  IAS/IPS अधिकारियों के बराबर DA (महंगाई भत्ता) मिलेगा।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने IAS/IPS अधिकारियों के बराबर DA (महंगाई भत्ता) जारी करने के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि DA के मामले में कर्मचारियों में कोई भेदभाव नहीं किया जाए।

इसके साथ ही हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि 30 जून तक DA के भुगतान को सुनिश्चित किया जाए।

सरकारी कर्मचारी ने भी हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे कर्मचारियों के हित में बड़ा कदम बताया है।

माना जा रहा है कि इस निर्णय से कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी और लंबे समय से चल रही डीए को लेकर असमानता की शिकायत भी खत्म होगी।

 

 

 

 

Related Posts