उत्तर भारत में मौसम का मिज़ाज लगातार बदल रहा है और इसका असर पंजाब में साफ दिखाई दे रहा है।ठंड के साथ-साथ घने कोहरे ने पूरे पंजाब को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। कई इलाकों में विज़िबिलिटी शून्य के करीब पहुंच गई है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर गंभीर असर पड़ा है। शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी वाहन रेंगते नज़र आ रहे हैं और आम लोगों को रोज़मर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं पंजाब में घने कोहरे की चादर छाई हुई है। इससे ठंड का कहर बढ़ा है। वहीं मौसम विभाग ने आज और कल बेहद घने कोहरे की चेतावनी दी है। विभाग के मुताबिक शनिवार से हल्की बरसात हो सकती है, जिससे आने वाले दिनों में पारा गिरेगा और ठंड का कहर बढ़ेगा। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.5 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे कम 6.9 डिग्री का न्यूनतम पारा एसबीएस नगर का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य के लिए आज और कल घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, हवा की रफ्तार में हल्की बढ़ोतरी हुई
आज और कल बेहद घने कोहरे की चेता/वनी
मौसम विभाग ने आज और कल बेहद घने कोहरे की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 18-19 दिसंबर और 23-24 दिसंबर के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। वहीं, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोहरे में यात्रा करते समय सावधानी बरतें और मौसम सलाह का पालन करें।
कोहरे के कारण अमृतसर के श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई उड़ान 5 घंटे की देरी से उतरी जिसमें यह उड़ान सुबह 1:00 बजे की बजाय 5:55 पर आई। इसी तरह से स्पाइसजेट की सुबह 7:50 वाली दुबई उड़ान 11.34 पर आई।


