देशभऱ में गर्मी का सितम क/हर बरसा रहा है, तेज धूप, और बढ़ता तापमान लोगों को परेशान कर रहा है

गर्मी की वजह से कई लोगों को अस्पताल के भी चक्कर लगाने पड़ रहें है।

बच्चे बुजुर्ग सभी इस गर्मी से बेहाल है वही अभी मौसम में कुछ सुधार होते भी नही दिख रहा है.

तापमान 41 डिग्री के आसपास पहुंच गया है.

पंजाब और चंडीगढ़ में 16 मई को भी तेज धूप और भीषण गर्मी से निजात मिलते नही दिख रही है।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है और आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है.

गर्म और शुष्क मौसम अभी बना रहेगा

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल हो रही हैं, लेकिन फिलहाल उत्तर भारत में गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा.

 

Related Posts