पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ नेता चुन्नी लाल भगत के निधन पर पंजाब सरकार के मंत्रियों ने गहरा दुख जताया है। चूनी लाल भगत का निधन जालंधर स्थित उनके आवास पर हुआ।

पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलबीर सिंह, हरजोत सिंह बैंस, अमन अरोड़ा, लाल चंद कटारूचक, हरभजन सिंह ईटीओ, डॉ. बलजीत कौर, गुरमीत सिंह खुड्डियां, बरिंदर कुमार गोयल, हरदीप सिंह मुंडियां और तरुणप्रीत सिंह सोंद ने उनके बेटे और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मंत्रियों ने कहा कि चूनी लाल भगत ने अपना पूरा राजनीतिक जीवन आम लोगों और खासकर जरूरतमंद वर्गों की सेवा में लगाया। जालंधर से विधायक के रूप में उन्होंने लंबे समय तक लोगों की आवाज उठाई। वे पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री और पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे।

मंत्रियों ने कहा कि उनके निधन से पंजाब के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में एक बड़ी कमी पैदा हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Posts