पंजाब सरकार आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों, सम्मान और कल्याण को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर बच्चों के पोषण, शुरुआती शिक्षा और महिलाओं के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके योगदान को देखते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है।
डॉ. बलजीत कौर ने भरोसा दिलाया कि आंगनवाड़ी संगठनों की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और उन्हें प्राथमिकता से हल करने के प्रयास किए जाएंगे।
मंत्री ने आंगनवाड़ी यूनियनों के साथ बातचीत को कर्मचारियों की समस्याएं समझने और उनके समाधान का रास्ता निकालने की दिशा में अहम बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
सरकार का उद्देश्य आंगनवाड़ी व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ इससे जुड़ी महिलाओं को बेहतर कार्य वातावरण और सम्मान देना है, ताकि वे बच्चों और परिवारों की देखभाल से जुड़े अपने कार्य प्रभावी ढंग से कर सकें।


