सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 20 मार्च को स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें ₹2.09-₹2.35 प्रति लीटर तक बढ़ा दी है।
पेट्रोल की कीमतों में यह बढ़ोतरी कच्चा तेल महंगा होने की वजह से की गई है। ईरान जंग की वजह से कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गए है।
इंडियन बास्केट की कीमत तो 70 डॉलर से बढ़कर 156 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है।
यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब गुरुवार को ईरान ने कतर में दुनिया की सबसे बड़ी लिक्विफाइड नेचुरल गैस LNG सुविधा पर
हमला करने और क्षेत्र के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को नष्ट करने की धमकी देने के बाद, वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की कीमतें आसमान छू गईं।
वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसे हमले जारी रहे, तो अमेरिका इसका “ज़बरदस्त जवाब” देगा।


