प्रधानमंत्री मोदी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 4 अक्टूबर को युवाओं के साथ सीधी बातचीत करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी युवाओं को सौगात भी देगें।  बतादें पीएम मोदी 62 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जिसमें आईटीआई डेवलपमेंट, जन नायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय, निश्चय भत्ता योजना शामिल है।

 

PM युवाओं को कई बड़े तोहफे भी देगें

 

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल माध्यम से बिहार के युवाओं से सीधे जुडेगें। वो युवाओं को कई बड़े तोहफे भी देगें। 4 अक्टूबर को पटना के बड़े सभागार में भी हजारों युवाओं की मौजूदगी रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं का साथ यह संवाद पूरे राज्य में चर्चा भी बना हुआ है औऱ इसकी जोर शोर से तैयारियां भी चल रही है। इसमे सबसे अहम है पीएम-सेतु योजना, जिसके तहत करीह 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश से देशभऱ के 1,000 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) का विकास किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना की शुरुआत

 

इस दौरान पीएम मोदी मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना की शुरुआत करेंगे . इस योजना के तहत स्नातक पास 5 लाख युवाओं को दो साल तक मासिक भत्ता मिलेगा। इसके साथ साथ पीएम बिहार के चार विद्यालयों में नई शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं की आधारशिला रखेंगे। बिहटा स्थित एनआईटी पटना के नए परिसर का लोकार्पण भी इसी अवसर पर होगा।

 

 बीजेपी का युवाओं को साधने की कोशिश

 

वही इसको लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि  विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का यह युवा संवाद ना केवल योजनाओं का ऐलान होगा बल्कि यह युवाओँ को सीधा संदेश देने की भी रणनीति भी है। बतादें बिहार में बड़ी संख्या में युवा वोटर हैं और उनका समर्थन और नाराजगी चुनावी नतीजों पर में बड़ा असर डाल सकती है और बीजेपी इसको पूरी तरह साधने की कोशिश में जुटी हुई है।

 

 

Related Posts