PM मोदी दो दिनों के लिए काशी दौरे पर पहुचें है। कल प्रधानमंत्री ने काशी में 6,350 करोड़ रुपए की 163 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया था इसके साथ PM मोदी ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में अपना संबोधन दिया, जिसमें करीब 50 हजार महिलाएं शामिल हुईं। पीएम मोदी ने कल दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी ।
काशी दौरे के ही दौरान आज PM मोदी ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए, उन्होने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा अर्चना भी किया इस दौरान भाजपा नेताओं ने उन्हें त्रिशूल और डमरु भेंट किया जिसके बाद PM मोदी ने त्रिशूल उठाकर लहराया। मंदिर के चारों तरफ भारी भीड़ देखने को मिल रही है, मोदी ने रोड शो किया जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ डांस किया इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला ।
PM मोदी आज हरदोई में गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे। 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा।


