हरियाणा की नायब सैनी सरकार के गठन को एक साल पूरा होने वाला ।17 अक्टूबर को सैनी सरकार अपने पहले कार्यकाल का एक वर्ष पूरा करने जा रही है। BJP की सत्ता में यह लगातार तीसरी पारी का पहला साल है। इस महत्तवपूर्ण अवसर को यादगार बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी खुद हरियाणा दौरे पर आ सकते है। मुख्यमंत्री सैनी ने 1 अक्टूबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कि और उनको आमंत्रित किया है। जिसे प्रधानमंत्री ने सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है।  इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे की संभावना जताई जा रही है। अगर दौरा तय होता है, तो यह पीएम मोदी का हरियाणा का 17वां दौरा होगा।

 

सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री का कार्यक्रम 18 अक्टूबर को अंबाला कैंट में आयोजित किया जा सकता है। अंबाला को कार्यक्रम स्थल के रूप में चुनने के पीछे एक खास वजह बताई जा रही है—यहां 600 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे वार मेमोरियल (वीर शहीदी स्मारक) और डोमेस्टिक एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों से कराया जा सकता है। यह क्षेत्र वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री अनिल विज का विधानसभा क्षेत्र भी है।

 

इससे ठीक पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी हाल ही में 3 अक्टूबर को हरियाणा दौरे पर आए थे। रोहतक और कुरुक्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए । ऐसे में अगर पीएम मोदी का दौरा तय होता है, तो यह एक महीने में  भीतर हरियाणा में किसी बड़े केंद्रीय नेता का दूसरा दौरा होगा जो स्पष्ट रुप से हरियाणा में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को दर्शाता है

 

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा सरकार की महत्वकांक्षी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त भी महिला लाभार्थियों को अपने हाथों से दे सकते है।

Related Posts