बठिंडा में  RSS ऑफिस के पास बीजेपी नेता व डॉक्टर तरसेम गर्ग  के क्लिनिक पर रात 10 बजे के करीब पेट्रोल ब/म से ह/मला हुआ ।

हमले के समय क्लिनिक के अंदर मौजूद रहें एक युवक ने बताया

सोमवार रात करीब 10 बजे दो नकाबपोश युवक मोटरसाइकिल से आए और

उन्होने पेट्रोल से भऱी एक बोतल में आग लगा कर क्लिनिक के बाहर वाले बरामदे में फेंका

जिससे अंदर रखे गमलें औऱ एक स्कूटी जल गई , अंदर मौजूद लोगों ने स्थिति पर काबू पाया गनीमत रही कोई घायल नही हुआ।

क्लिनिक के पास ही RSS ऑफिस है,  हमले की सूचना मिलते ही डॉक्टर गर्ग क्लिनिक पर पहुंचे और उन्होने पुलिस को सूचना दी ।

ये हमला मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे के एक दिन पहले ही हुआ।

Related Posts