हरियाणा में 10 मई को होने वाले शहरी निकाय चुनाव के लिए तैयारीयां जोर शोर से चल रही है। पंचकूला नगर निगम चुनावों के लिए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वार्ड सदस्यों के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। यह सूची पार्टी के हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद की मंजूरी के बाद जारी की गई है। 20 वार्डों में से अधिकांश पर उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं। वही 17 पार्षदों की लिस्ट भी जारी कर दिया है केवल 3 पार्षदों के टिकट होल्ड पर है कयास लगाये जा रहें है शाम तक जारी कर दिये जाएगें।
इधऱ BJP ने हरियाणा नगर निगम चुनाव को लेकर तेजी से तैयारियां शुरु कर दी हैं। BJP ने पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों के लिए मेयर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 10 मई 2026 को इन तीनों नगर निगमों सहित अन्य नगर निकायों में मतदान होना है। जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया 21 से 25 अप्रैल तक चलस रही है । हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इसके साथ पार्टी ने सोनीपत में पिछले मेयर को दोबारा मौका दिया है, जबकि अंबाला और पंचकूला में नए चेहरों पर भरोसा जताया गया है।
BJP के उम्मीदवारों के नाम
पार्टी ने सोनीपत से राजीव जैन
अंबाला से अक्षिता जैन
पंचकूला से श्याम लाल बंसल को नगर निगम चुनाव के लिए उतारा है।
आम आदमी पार्टी ने उतारा उम्मीदवार
वही आम आदमी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार को चुनाव के लिए उतारा है जिसको लेकर हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने सोनीपत नगर निगम से सतबीर सिंह आर्य को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है


