जाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह और पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने शुक्रवार को मानसा में न/शे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परमिंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस नेताओं ने परिवार को भरोसा दिलाया कि परमिंदर को इंसाफ दिलाने के लिए पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी। उन्होंने पंजाब में नशे और गैं/गस्टरवाद की बढ़ती घटनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पंजाब में नशे, गैं/गस्टरवाद और गो/लीबारी से प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाना पार्टी की प्राथमिकता है। इसके लिए जरूरत पड़ने पर सड़क से लेकर अदालत तक लड़ाई लड़ी जाएगी। सचिन पायलट अपने पांच दिवसीय पंजाब दौरे के दौरान न/शे और गैं/गस्टरवाद से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द साझा कर रहे हैं।
परमिंदर सिंह झोटा की मौ/त को लेकर परगट सिंह ने उठाए सवाल
मानसा में लोगों को संबोधित करते हुए परगट सिंह ने कहा कि परमिंदर सिंह झोटा पंजाब से मेडिकल नशे और ड्र/ग्स को खत्म करने की लड़ाई लड़ रहा था। उन्होंने कहा कि न/शे के खिलाफ इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए जोश के साथ समझदारी और एकजुटता भी जरूरी है।
परगट सिंह ने परमिंदर सिंह की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकारी तौर पर किया गया म/र्डर है। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े सबूतों को सुरक्षित रखना और दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रयास करना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले को विधानसभा सत्र में भी उठाएगी और सरकार पर न्याय सुनिश्चित करने के लिए दबाव बनाएगी। उनके मुताबिक, पंजाब के युवाओं को न/शे से बचाने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर आगे आना होगा।
सचिन पायलट बोले- परमिंदर के अभियान को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि
परमिंदर सिंह झोटा के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि परमिंदर पंजाब से चि/ट्टे और दूसरे न/शी/ले पदार्थों को खत्म करना चाहता था। उन्होंने कहा कि उसके इस अभियान को आगे बढ़ाना ही उसे सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सचिन पायलट ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस परमिंदर के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस सांसदों और पंजाब में पार्टी के नेताओं के माध्यम से इस मुद्दे को अभियान का रूप दिया जाएगा, ताकि न/शे के खिलाफ आवाज घर-घर और गांव-गांव तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि परमिंदर के पिता ने अपना बेटा खोया है और इस नुकसान की भरपाई संभव नहीं है। ऐसे में समाज के हर धर्म और वर्ग के लोगों को न/शे के खिलाफ जागरूक करना जरूरी है।


