मानसा: कांग्रेस प्रधान परगट सिंह ने आज मानसा में शहीद परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए लगाए गए मोर्चे में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने गांव भम्मे कलां में न/शे की मार के कारण जान गंवाने वाले युवक दलजीत सिंह की माता और धर्मपत्नी से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया।
पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है कांग्रेस
परगट सिंह ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।
पंजाब के युवाओं को नशे से बचाने की जरूरत
परगट सिंह ने कहा कि पंजाब में न/शे के कारण कई परिवार उजड़ रहे हैं और युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही है। युवाओं को न/शे से बचाना और न/शे के कारण अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों को इंसाफ दिलाना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं की जिंदगी बचाने और नशे से प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी की आवाज हमेशा बुलंद रहेगी।
मानसा में आयोजित इस मोर्चे के दौरान परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने और पंजाब में नशे की समस्या के खिलाफ कार्रवाई करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।


