भगवान गणेश की पूजा का दिन बुधवार माना जाता है,भगवान गणेश को बुद्धी का देवता माना जाता है। बुधवार को भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए लोग विधि विधान से उनकी पूजा करते है और उनको प्रिय भोग लगाते है। लेकिन जहां उनको तरह तरह के भोग लगते है, वही कुछ और भी जरुरी होता है, वो है उनको चढ़ाया जाने वाला फूल ।
शास्त्रों में कहा गया है कि किसी भी पूजा में फूलों का विशेष महत्व होता है. फूल चढ़ाए बिना पूजा अधूरी मानी जाती है क्योंकि फूल पवित्रता, सौंदर्य और श्रद्धा का प्रतीक होते हैं. भगवान गणेश को भी कुछ खास फूल बेहद प्रिय हैं और उन्हें ये फूल अर्पित करने से बप्पा जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है. अगर आप प्रभु गणेश के प्रिय फूलों का चयन करके बप्पा को अर्पित करते हैं तो उनकी कृपा आपको जरुर मिलेगी।
गुड़हल के फूल
गुड़हल का फूल शक्ति और विजय का प्रतीक माना जाता है। गणेशजी की पूजा में लाल गुड़हल का फूल विशेष महत्व रखता है. गणेश भगवान को गुड़हल का फूल अर्पित करने से व्यक्ति अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करता है.
हरसिंगार का फूल
हरसिंगार के फूल को परिजात का फूल भी बोला जाता है यह फूल अपनी सुगंध और पवित्रता के लिए प्रसिद्ध है. भगवान गणेश को पारिजात के फूल अर्पित करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है. धार्मिक मान्यता है कि यह फूल भगवान गणेश को बहुत प्रिय है और उनकी कृपा से संतान संबंधी कष्ट दूर होते हैं.
गेंदे का फूल
शास्त्रों में वर्णन है कि गणेश जी को गेंदे के फूल अर्पित करने से स्वास्थ्य लाभ होता है और आरोग्य की प्राप्ति होती है. पूजा के समय अक्सर लोग गणपति बप्पा को गेंदे की माला पहनाते हैं. इसके साथ ही यह भी माना जाता है कि गेंदे के फूल अर्पित करने से पैसों की दिक्कतें दूर होती हैं, घर की आर्थिक स्थिति सुधरती है और धन धान्य बढ़ता है।
इस तरह आप इन फूलों को भगवान गणेश को अर्पित करें और उनकी कृपा पाएं, आप इन फूलों को अपने घर में भी लगा सकते है जिससे जरुरत पड़ने पर आप आसानी से इनको ले सकें।
Top Tags