चंडीगढ़ में NSUI ने NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं, OSM मूल्यांकन प्रक्रिया की खामियों और CBSE की अव्यवस्थाओं के विरोध में मशाल यात्रा निकाली। इस प्रदर्शन में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और जवाबदेही की मांग उठाई। छात्रों का कहना है कि बार-बार सामने आ रही परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों से युवाओं का भरोसा कमजोर हो रहा है और उनके भविष्य पर असर पड़ रहा है।मशाल यात्रा के दौरान छात्रों ने सरकार से परीक्षा अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

इस अवसर पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा, “पेपर लीक, मूल्यांकन में गड़बड़ियां और शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही खामियां छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय हैं। छात्रों को एक निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था लनी चाहिए तथा NSUI उनके अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।”

वहीं प्रदेश अध्यक्ष अविनाश यादव ने कहा कि संगठन छात्रों के अधिकारों और निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था के लिए संघर्ष जारी रखेगा।

Related Posts