पंजाब में राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

पंजाब में आज से राज्यसभा उपचुनाव के नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई है।

जिसको लेकर पंजाब में राज्यसभा उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गई है।

चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 13 अक्टूबर तक चलेगी। वोटिंग 24 अक्टूबर को होगी।

वही पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता ने चंड़ीगढ़ AAP के प्रदेश प्रभारी  मनीष  सिसोदिया से मुलाकात की है ।

इस दौरान दोनों की गले लगें और आपस में बातचीत करते हुए फोटो सामने आई।

बतादें राजिंदर गुप्ता 5 हजार करोड़ की टर्नओवर वालें ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन है।

उन्हें कल ही आप ने उम्मीदवार घोषित किया था। और इस चुनाव में कयास लगाये जा रहें 93 विधायकों वाली आप  के उम्मीदवार का जीतना लगभग तय है ।

राजिंदर गुप्ता चौथें कारोबारी होंगे जिन्हें AAP पंजाब से राज्यसभा भेज रही हैं। संजीव अरोड़ा भी करोबारी थे लेकिन अब वह राज्यसभा छोड़कर विधानसभा चुनाव जितने के बाद पंजाब सरकार में मंत्री बन गए है।

भारत निर्वाचन आयोग ने 1 जुलाई, 2025 को संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई पंजाब से राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया था । इस रिक्ति की अवधि 9 अप्रैल, 2028 तक है।

हालाँकि, परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 25 के तहत इस अवधि के दौरान पड़ने वाले राजपत्रित सार्वजनिक अवकाशों पर कोई नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

 चुनाव  शेड्यूल

14 अक्टूबर, 2025 (मंगलवार): नामांकन पत्रों की जाँच की तिथि
16 अक्टूबर, 2025 (गुरुवार): नाम वापसी की अंतिम तिथि
24 अक्टूबर, 2025 (शुक्रवार): मतदान की तिथि 
28 अक्टूबर, 2025 (मंगलवार): चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की तिथि

 

पंजाब सरकार की सलाह पर, चुनाव आयोग ने राम लोक खटाना

सचिव, पंजाब विधानसभा सचिवालय को उपचुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में और जसविंदर सिंह, डिप्टी सचिव

पंजाब विधानसभा सचिवालय को चुनाव प्रक्रिया के संचालन में सहायता के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में नामजद किया है।