हरजिंदर सिंह धामी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को 5 वीं बार प्रधान बन गए है।
उन्होंने अकाली दल के उम्मीदवार मिट्ठू सिंह को 99 वोट से हराया ।
सोमवार को हुए वार्षिक चुनाव में एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी एक बार फिर भारी मतों से विजयी हुए।
वही अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा- ये बहुत बड़ी कामयाबी है
सुखबीर सिंह बादल ने सभी सदस्यों के राय के बाद एडवोकेट धामी का नाम घोषित किया था
जिसके बाद उन्हें 117 वोटें उन्हें मिली जबकि मिट्ठू सिंह को सिर्फ 18 वोटें पड़ी है। सभी सदस्यों का धन्यवाद है कि उन्होंने एक बार फिर इमानदार शख्सीयत को चुना है।
धामी की जीत से अकाली दल में खुशी की लहर है वही धामी ने SGPC को पारदर्शी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।
कौन हैं हरजिंदर धामी?
धामी का जन्म 1956 में हुआ था और उन्होंने बीए एलएलबी की पढ़ाई की है. वे कानून की प्रैक्टिस कर रहे हैं और पिछले 40 सालों से स्वेच्छा से सिख उग्रवादियों का बचाव करने के कारण काफी मशहूर हुए. धामी 1996 से एसजीपीसी के सदस्य हैं।


