नेपाल में हो रहे लगातार हो रही हिंसा के बीच पीएम के पी  शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया,नेपाल में हिंसा भड़क रही है, नेपाल सरकार ने हिंसक प्रदर्शनों के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिबंध हटाने का एलान किया है। प्रतिबंध हटाने की घोषणा पीएम केपी शर्मा ओली की सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरूंग ने की थी, लेकिन इस एलान के बाद भी मंगलवार सुबह से प्रदर्शनकारी फिर से सड़कों पर उतर आए हैं और सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए पीएम ओली के इस्तीफे की मांग कर रहे थे । इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और पीएम केपी शर्मा ओली के निजी आवास पर आगजनी और तोड़फोड़ की है,इस बीच सरकार में इस्तीफे का सिलसिला शुरू हो गया है। अब तक 4 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें गृह मंत्री रमेश लेखक, कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल और जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव शामिल हैं। बतादें देश में सोशल मीडिया पर बैन लगाने को लेकर लगातार दूसरे दिन युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। अब तक इसमें 19 लोगों की मौत हुई है। PM ओली ने आज शाम 6 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है, उन्होंने जनता से अपिल भी की और कहा, मैं स्थिति का आकलन करने और एक सार्थक निष्कर्ष निकालने के लिए संबंधित पक्षों के साथ बातचीत कर रहा हूं। इसके लिए, मैंने आज शाम 6 बजे एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। मैं सभी भाइयों और बहनों से विनम्र अनुरोध करता हूं कि इस कठिन परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। जुलाई 2024 से 88 सीटें वाली शेर बहादुर देउबा की नेपाली कांग्रेस और 79 सीटें वाली केपी शर्मा ओली की CPN (UML) मिलकर सरकार चला रही है। अभी तक सभी इस्तीफे नेपाली कांग्रेस के नेताओं ने दिए हैं।

अनिश्चितकालीन कर्फ्यू हुआ लागू

नेपाल की राजधानी काठमांडू सहित कई जिलों में अधिकारियों ने मंगलवार को अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया। काठमांडू जिला प्रशासन कार्यालय ने पूरे राजधानी शहर में सुबह 8:30 बजे से अगली सूचना तक कर्फ्यू के आदेश जारी किए। इस बीच, काठमांडू में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन को लेकर भारतीयों के संदर्भ में विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी ी है। इसमें नेपाल में रहने वाले भारतीयों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

काठमांडू का त्रिभुवन एयरपोर्ट बंद किया गया

काठमांडू के गोथातर इलाके में आग लगने और आसपास बढ़ती अशांति और सुरक्षा चिंताओं के कारण त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि हालात उड़ान सुरक्षा के लिए अनुकूल नहीं हैं,शीर्ष नेताओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुचाया गया-आंदोलन के बीच जैसे ही शीर्ष नेताओं पर घरों पर हमले शुरू हुए, सुरक्षा बलों ने उन्हें हेलिकॉप्टर से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया। नेपाली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारों सुरक्षा एजेंसियों को तैनात कर दिया गया है।

 

 

Related Posts