मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान हासिल करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास पैदा करती है और उसके चरित्र का निर्माण करती है। उन्होंने कहा कि मजबूत शिक्षा व्यवस्था ही देश और समाज को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

मुख्यमंत्री ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की 22वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों तथा समाज के लिए किए गए कार्यों को याद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी ने शिक्षा, संस्कार और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का सपना देखा था। आज के बच्चे अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहते हुए आधुनिक विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। यह उनके सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने ऑडिटोरियम हॉल का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान विद्यार्थियों को बेहतर अवसर देने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में भी मदद करते हैं। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Related Posts