सूरज की तपिश और भीषण गर्मी झेल रही दिल्ली-एनसीआर को आज सुबह राहत मिली।
शनिवार की सुबह अचानक तेज हवा से मौसम खुशनुमा हो गया
इससे दिल्ली के मौसम का मिजाज बदल गया. दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिला
इस दौरान आसमान में बादल छाए और तेज हवाएं चलने लगी इसके बाद हल्की हल्की बारिश शुरु हो गयी ठंडी हवाओं से लोगों को राहत मिलती हुई नजर आई ।
मौसम विभाग ने कई जगहों पर धूल भरी आंधी के साथ-साथ गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई थी।


