हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। सुबह 11 बजे हरियाणा विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति की बैठक विधानसभा सचिवालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की। दोपहर 2 बजे सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शुरू हुई, वही विधानसभा सत्र की कार्यवाही की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के नि/धन पर शो/क प्रस्ताव पढ़ा , माना जा रहा हैं सत्र के पहले ही दिन हं/गामा होने के पूरे आसार हैं, वजह यह है कि विपक्ष प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर, मनीषा मौ+त केस, फि/रौ/ती, ह/त्या और नेताओं को ध/म/की, भर्तियों और बीपीएल कार्ड के जैसे मुद्दों पर नायब सैनी सरकार को घेर सकती है, आपको बतादें कांग्रेस की ओर से विधानसभा सचिवालय में काम रोको प्रस्ताव तक दिया गया है। विधानसभा सत्र के पहले दिन सीएम सैनी के बाद पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अहमदाबाद विमान हादसे पर शो/क प्रस्ताव पढ़ा, वहीं बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में 27 अगस्त तक सेशन चलाने का फैसला लिया गया है ऐसे में सेशन 27 अगस्त तक चलेगा और 23 और 24 अगस्त को छुट्टी रहेगी, वहीं कांग्रेस बिना विधायक दल नेता के ही चौथी बार विधानसभा सत्र में शामिल हुई है, इस पर केन्द्रिय मंत्री अनिल विज ने कहा कांग्रेस के पास निर्णय लेने की क्षमता नही हैं, मानसून सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक दोपहर 12 बजे आयोजित की गई. बैठक में विपक्षी के तौर पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की. अहम बात है कि इस बार भी कांग्रेस की तरफ से सदन में कोई भी नेता विपक्ष नहीं होगा. क्योंकि अब तक कांग्रेस की तरफ से इसका चयन नहीं किया गया है. हालांकि, कांग्रेस और इनेलो ने सैनी सरकार को घेरने की पूरी तैयारी की है. रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरु, बिना विधायक दल नेता के कांग्रेस हुई शामिल
Top Tags