मोहाली, 14 अप्रैल: संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती के अवसर पर मोहाली जिला प्रशासन द्वारा जिला प्रशासनिक परिसर, सेक्टर-76 में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी ने की।
इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

एडीसी सोनम चौधरी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया और जीवनभर समानता, सामाजिक न्याय तथा अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्शों पर चलकर समाज की भलाई के लिए कार्य करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। समारोह में जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Posts