हरियाणा के पंचकूला में शिक्षा सदन में मिड डे मिल वर्कर पहुंच चुकी है बतादें इस धरना प्र/दर्शन में शिक्षा सदन का घेराव करने के लिए प्रदेश भर से मिड डे मिल वर्कर सेक्टर-5 धरना ग्राउंड में पहुंची हैं। जहां पर शिक्षा विभाग के खिलाफ मिड डे मिल वर्कर की नारेबाजी चल रही है। प्रदेश अध्यक्ष राजरानी के नेतृत्व में घेराव कार्यक्रम चल रहा है।
मिड डे मिल वर्कर की अध्यक्ष राजरानी ने बताया कि प्रदेश भर से मिड डे मिल कार्यकर्ता यहां पर पहुंची हैं। उनकी 13 मांगें हैं, जिनको लेकर शिक्षा विभाग अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। विभाग के अधिकारी स्कूल मर्जर के समय वर्कर को हटा देते हैं। जिससे मिड डे मिल वर्कर के तौर पर काम करने वाली महिलाओं को बड़ी दिक्कत होती है।
वही धरने व प्रदर्शन काे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वही पुलिस विभाग की ओर से तैनात पुलिस को स्पष्ट निर्देश है कि मिड डे मिल वर्करों को शिक्षा सदन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इसके साथ ही वर्करों को बातचीत का प्रस्ताव भी प्रशासन की ओर से दिया गया है।


