चंडीगढ़। देश की आजादी के समय वर्ष 1947 के विभाजन की उस अमानवीय त्रासदी में लाखों लोगों ने अपना घर-बार खोया और अनगिनत जिंदगियां मजहबी उन्माद की भेंट चढ़ गईं। उन बलिदानों और संघर्षों को संजोने के लिए विभाजन विभीषिका स्मृति न्यास के गठन की घोषणा की गई है। केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में विभाजन विभीषिका स्मृति न्यास का गठन किया गया है।

नए न्यास के सेटलर एवं संस्थापक अध्यक्ष स्वामी धर्मदेव और ट्रस्ट के नव-नियुक्त महामंत्री बोधराज सीकरी ने आज यहां जारी जानकारी में बताया कि मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड के चेयरमैन रमेश चंद जुनेजा को इस ट्रस्ट का आजीवन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। नई टीम में सुमन कांत मुंजाल, सुनील सचदेवा, राजीव गुलाटी, मनमोहन चावला, खन्ना, पीके दत्ता, राजीव मुकुल, दिनेश नागपाल, पूर्ण डाबर, सुरजीत ओबेरॉय, बलदेव राज भाटिया, सुमित चंदा, प्रवीण भाटिया, सतीश ग्रोवर, अभिषेक बंगा को शामिल किया गया है।

बोधराज सीकरी ने बताया कि न्यास हरिद्वार ऋषिकेश में विशाल राष्ट्रीय स्मारक और अत्याधुनिक संग्रहालय का निर्माण करेगा। न्यास न केवल उस दौर के दर्द को याद रखेगा, बल्कि नई पीढ़ी को भारत की मिट्टी के उस सबसे गहरे घाव से रूबरू कराएं, जाे बंटवारे के समय मिले थे। इस स्मारक में भगवान राम, अरूट महाराज, माता हिंगलाज, महर्षि कश्यप, गुरु तेग बहादुर, गुरु गोविंद सिंह, शहीद भगत सिंह, शहीद मदन लाल ढींगरा कई अन्य समाज के चित्र प्रदर्शित किये जाएंगे। प्रस्तावित संग्रहालय में हॉरर गैलरी और विस्थापन गलियारा बनाया जाएगा, जहां अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से उन दृश्यों को दर्शाया जाएगा

 

Related Posts